विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बम विस्फोट मामले में घायल युवक पर मामला दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Thu, 28 Apr 2022 06:48 PM (IST)

संवाद सूत्र सिमुलतला (जमुई) गुरुवार को भूमि विवाद में बम बनाने के दौरान विस्फोट में एक व्यक्ति का दोनों हाथ ...और पढ़ें

बम विस्फोट मामले में घायल युवक पर मामला दर्ज
बम विस्फोट मामले में घायल युवक पर मामला दर्ज

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई): गुरुवार को भूमि विवाद में बम बनाने के दौरान विस्फोट में एक व्यक्ति का दोनों हाथ उड़ने के मामले में सिमुलतला पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए अज्ञात पर केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआइ विद्यानंद कुमार के साथ बम विस्फोट स्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाया। पुलिस को घटना स्थल से सुतरी, टीना और सल्फर (पाउडर) बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल पुरनकाडीह का फारुख उर्फ पड़कुआ मियां को नामजद किया गया है। इसके अलावा अज्ञात पर भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपित पुलिस के शिकंजे में होगा। बीते मंगलवार को सिमुलतला के लोहिया चौक के गाढ़ा बागान की जमीन को लेकर गुलाब यादव और विशुनदेव ठाकुर के बीच विवाद है। गुलाब यादव ने उक्त जमीन पर चहारदीवारी निर्माण करा रहे थे। भय फैलाने के लिए विशुनदेव ठाकुर फारुख को बुलाकर बम बनवा रहा था। बम बनाने के दौरान बम विस्फोट होने से फारुख उर्फ पड़कुआ मियां का दोनों हाथ उड़ गया था।

-------

आग लगने से 20 हजार नकद सहित सामान राख

संवाद सूत्र, खैरा (जमुई): बेला गांव में गुरुवार की दोपहर एक घर में अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगा देख आसपास के घर के लोग आग बुझाने दौड़ पड़े। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। पीड़ित रंजीत पांडेय ने बताया कि गुरुवार की दोपहर सपरिवार खाना खाकर घर के बरामदे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई और घर में रखा 20 हजार नकदी, अनाज, बर्तन, कपड़ा, कागजात सभी जलकर राख हो गया। अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मुआवजे की मांग की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।