विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झाझा-चकाई मार्ग जर्जर, पैदल चलना हुआ मुश्किल

By JagranEdited By:
Published: Mon, 31 May 2021 06:07 PM (GMT+05:30)

जमुई। राष्ट्रीय मुख्य पथ 333ए के सियाटांड़ मोड़ से टेलवा बाजार कुराबा चौधरिया धमनिया होते हुए विराजपुर चकाई को जोड़ने ...और पढ़ें

झाझा-चकाई मार्ग जर्जर, पैदल चलना हुआ मुश्किल
झाझा-चकाई मार्ग जर्जर, पैदल चलना हुआ मुश्किल

जमुई। राष्ट्रीय मुख्य पथ 333ए के सियाटांड़ मोड़ से टेलवा बाजार, कुराबा, चौधरिया, धमनिया होते हुए विराजपुर, चकाई को जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी सड़क इस कदर बदहाल है कि वाहन क्या लोगों का पैदल चलना मुश्किल है। यह सड़क झाझा व चकाई प्रखंड के कई गांवों को जोड़ती है। इतना ही नहीं इस क्षेत्र का टेलवा बाजार इकलौता व्यवसाय केंद्र है। इसी मार्ग में टेलवा प्लस टू उच्च विद्यालय भी है। चुनाव के दौरान मार्ग को दुरुस्त करने की सियासत खूब होती है। चुनाव बाद सभी भूल जाते हैं।

भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य कंचन रजक ने कहा कि इस मार्ग की जल्द मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा। व्यवसायी शैलेंद्र वर्णवाल कहते हैं कि बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मार्ग से टेलवा बाजार आते है। कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बरही की मंडी से व्यवसायी अपना सामान इस मार्ग से लाते है। मार्ग के बदहाल होने से व्यवसायियों को असुविधा होती है। व्यवसायी रंजीत वर्णवाल ने कहा कि इस मार्ग में झाझा और चकाई प्रखंड के कई गांव सीधे टेलवा बाजार से जुड़ते है। रमेश कुमार कहा कि चुनाव के समय मार्ग जल्द दुरुस्त कराने का वादा किया जाता है, लेकिन बाद में यह सब्जबाग बन जाता है।

------

कोट

मार्ग मरम्मत के लिए डीपीआर भेजा गया है। बिहार सरकार के प्रयास से सभी मार्ग दुरुस्त किए जा रहे हैं। जो बाकी है उसे भी चिन्हित कर दुरुस्त किया जाएगा।

दामोदर रावत, पूर्व मंत्री सह झाझा विधायक

-------

पिछले वर्ष ही नई अनुरक्षण नीति 2018 अन्तर्गत इस मार्ग के लिए डीपीआर तैयार कर भेजा गया है। स्वीकृति के साथ ही मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

शंकर यादव, कनीय अभियंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।