भोला बने प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष
जमुई। प्लस टू हाईस्कूल में शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया।
जमुई। प्लस टू हाईस्कूल में शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष रवि कुमार यादव की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से भोला कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, राजीव रंजन को प्रखंड महासचिव, भोला को प्रखंड कोषाध्यक्ष, संजय कुमार को प्रखंड संयोजक तथा आशुतोष कुमार को प्रखंड मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके अलावा शशिचंद्र गुप्ता, मो. असूल खालिद, बालानंद, रंजीत कुमार तथा नंदकिशोर यादव को प्रखंड उपाध्यक्ष एवं जयद्रथ कुमार, रमेश कुमार, गोपाल मंडल, मृत्युंजय कुमार तथा रोहित कुमार को प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोला कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती और शिक्षकों के मान सम्मान की रक्षा को लेकर मैं हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा। उन्होंने अध्यक्ष निर्वाचित होने पर संघ के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला सचिव सप्पन कुमार ¨सह, जिला उपाध्यक्ष मुरारी शर्मा, आशुतोष कुमार ¨सह, नित्यानंद पांडेय, गोपाल मंडल, निरंजन कुमार, हीरालाल पासवान, अभिषेक आनंद, नंदकिशोर यादव, प्रमोद कुमार, राज कुमार यादव, जयप्रकाश पासवान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।