घर के बाहर खड़े तीन वाहनों में लगाई आग
जमुई। चकाई थाना अंतर्गत पेटरपहरी पंचायत के उरबा गांव में पैक्स अध्यक्ष बुलु सिन्हा के तीन वाहनों को मंगलवार की देर रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।
जमुई। चकाई थाना अंतर्गत पेटरपहरी पंचायत के उरबा गांव में पैक्स अध्यक्ष बुलु सिन्हा के तीन वाहनों को मंगलवार की देर रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। पैक्स अध्यक्ष ने घटना बताया कि रोज की तरह घर के बाहर स्कोर्पियो, ओमनी कार, तीन बाइक और दो ट्रैक्टर खड़ा था। रात में अज्ञात लोगों ने वाहनों में आग लगा दी। लोगों ने जाते-जाते आंगन के गेट को बाहर से लॉक कर दिया। रात के तीन बजे के करीब जब भाई शैलेन्द्र सिन्हा जगा तो देखा कि धुआं उठ रहा है। यह देखकर वह गेट खोलकर बाहर जाना चाहा तो गेट बाहर से बंद मिला। तब वह दीवार फांदकर बाहर गया तो देखा कि तीन वाहनों में आग लगी हुई है। यह देख उसने शोर मचाया। तब ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाया गया। हालांकि, तब तक स्कॉर्पियो, ओमनी कार और एक बाइक जलकर खाक हो चुकी थी। वहीं दो ट्रैक्टर और दो बाइक को जलने से बचा लिया गया। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है। इधर, सुबह होने पर बड़ी संख्या में लोग घटना की जानकारी पाकर देखने पहुंचे। वहीं सूचना पर चकाई थानाध्यक्ष चंदेश्वर पासवान, अवर निरीक्षक राजेंद्र पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा पैक्स अध्यक्ष से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के लिए डीआइयू टीम और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। प्रथम ²ष्टया शरारती तत्वों द्वारा दुश्मनी में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।