युवक को बदमाशों ने पीटकर किया जख्मी
जमुई। शहर के बायपास रोड स्थित एलआइसी कार्यालय के सामने गली में बाइक सवार बदमाशों ने खैरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी रविशचंद्र यादव के पुत्र ¨प्रस राज को खंती और पत्थर से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जमुई। शहर के बायपास रोड स्थित एलआइसी कार्यालय के सामने गली में बाइक सवार बदमाशों ने खैरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी रविशचंद्र यादव के पुत्र ¨प्रस राज को खंती और पत्थर से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बुधवार शाम की है। पिटाई के बाद जब युवक बेहोश होकर गिर गया तो उसे बदमाश ले जाने लगे। तभी स्थानीय लोगों के और विरोध पर बदमाश भाग निकले। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ¨प्रस राज ने बताया कि वह चाचा अक्षय कुमार यादव के यहां छठ का प्रसाद देने गया था। जब वह प्रसाद देकर लौट रहा था तो पूर्व से घात लगाए शहर के बिहारी मोहल्ला निवासी सौरव शेखर उर्फ गुडडन, लगमा निवासी पंकज कुमार, दौलतपुर निवासी छोटू ¨सह, सिरचन नवादा निवासी रमण सिन्हा और महिसौड़ी निवासी नीलकमल ने उसके स्कूटी पर खंती से वार कर गिरा दिया। इसके बाद सभी ने पिटाई कर दी।