Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती

जमुई। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 129 वीं जयंती बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धूमधाम से मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 05:38 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 05:38 PM (IST)
धूमधाम से मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती
धूमधाम से मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती

जमुई। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 129 वीं जयंती बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धूमधाम से मनाई गई। जयंती को लेकर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ¨सह ने की। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर 1889 को जन्मे पंडित नेहरू ने विदेश में रहकर बैरिस्टर की पढ़ाई की लेकिन भारत लौटते ही वकालत को तवज्जो न देकर देश की आजादी में भाग लेना बेहतर समझा। आगे चलकर नेहरू महात्मा गांधी के संपर्क में आए और उन्होंने गांधी के उपदेशों के अनुसार खुद को ढाल लिया। नेहरू गांधी की तरह ही कुर्ता और टोपी पहनने लगे थे। देश की आजादी में नेहरू ने अहम योगदान दिया था। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल नेहरू 9 अगस्त 1942 को मुंबई में गिरफ्तार हुए और अहमदनगर जेल में रहे। जहां से 15 जून 1945 को रिहा किए गए थे। पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। उन्होंने ही पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया था। मौके पर उपस्थित जिला महिला अध्यक्ष देवी कुमारी ने कहा कि पंडित नेहरू की जयंती पर हम सभी उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिवाकर ¨सह, प्रवक्ता सदानंद सिन्हा, राजेंद्र ¨सह, वरिष्ठ नेता राजू भगत, नरेश वाजपेयी, धर्मेंद्र पासवान, अमित ¨सह, संतोष कुमार आनंद, धीरेंद्र ¨सह, युवा अध्यक्ष पवन पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का नव मनोनीत अध्यक्ष गाजी शाहनवाज सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

अलीगंज: प्रखंड के आनंद विधा निकेतन में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती समारोह बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंदलाल पाठक की अध्यक्षता में मनाई गई। कांग्रेस के युवा नेता शशिशेखर ¨सह मुन्ना ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम पीएम नेहरू ने देश को एकसूत्र में बांधकर विकास की राह पर चलने का काम किए। मौके पर विद्यालय प्रधान पुजा कुमारी, शिक्षिका अर्पिताराज, कोमल कुमारी, कांग्रेस के श्यामसुंदर ¨सह, अंशु कुमारी, महेश ¨सह, सीएस ¨सह सहित कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.