अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक आयोजित
जमुई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला इकाई की एक बैठक रविवार को महिसौड़ी स्थित चित्रगुप्त मंदिर परि
जमुई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला इकाई की एक बैठक रविवार को महिसौड़ी स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान मंदिर निर्माण के शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने तथा जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने सहित कई अन्य ¨बदुओं पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी एक जुलाई 2018 को कायस्थ महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएन सहाय जमुई आएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी अभी से प्रारंभ कर दी गई है। महासचिव मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि जिलास्तरीय सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर की मौजूदगी के साथ-साथ जिले भर से कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। उक्त अवसर पर एक सहभोज का आयोजन किया जाएगा। बैठक में गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा शीघ्र स्थापित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर पुरुषोत्तम प्रकाश, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रशांत कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, भूपेन्द्र सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, राकेश रंजन, अनूप कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, संजय कुमार सिन्हा, कृष्ण मोहन प्रसाद, संजीत कुमार सिन्हा, कृष्णमोहन सहाय, बमशंकर अम्बष्टा, अर¨वद कुमार सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, विवेक कुमार सिन्हा, ऋतुराज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे।