मठ मंदिरों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
जमुई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत देश में पंचायत व बूथ स्तरों तक मठ मंदिरों में स्व'छता अभियान कार्यक्रम के तहत बरहट मंडल अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में मलयपुर स्थित शिवालय में साफ-सफाई किया गया।
जमुई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत देश में पंचायत व बूथ स्तरों तक मठ मंदिरों में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत बरहट मंडल अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में मलयपुर स्थित शिवालय में साफ-सफाई किया गया। मठ मंदिरों, विद्यालय व महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी ने जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य करने का स्पष्ट संकेत दिया है। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने देश में जातिवाद का जहर घोल कर सत्ता पर काबिज होना चाहती है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर कार्य करते हुए हिन्दुत्व की विचारधारा को अपना कर सर्वधर्म समभाव के साथ देशहित के कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री का उद्घोषण को बरहट मंडल के कार्यकर्ताओं ने 9:30 बजे से 10:30 बजे तक सुना। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी अमित कुमार ¨सह, महामंत्री राजेश भारती, शंभुनाथ ¨सह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हिमांशु कुमार ¨सह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रूपेश ¨सह सहित तमाम लोग शामिल हुए।