शिविर आयोजित कर किया गया कंबल का वितरण
जमुई। प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत के भोला नगर महादलित टोले में झाझा विधायक डॉ. रविन्द्र याद
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 08:49 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 06:10 AM (IST)
जमुई। प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत के भोला नगर महादलित टोले में झाझा विधायक डॉ. रविन्द्र यादव द्वारा शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों के बीच एक सौ कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई युवा भाजपा नेता कुणाल सिंह ने की। इस मौके पर विधायक डॉ. रविन्द्र यादव ने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं। इसी भावना से प्रेरित होकर मैं हर वर्ष भीषण ठंड के मौसम में अपने विधानसभा क्षेत्र भर में घूम-घूमकर जरूरतमंदों के बीच शिविर आयोजित कर कंबल वितरण करता रहा हूं। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से गरीबों की सेवा करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा नेता कुणाल सिंह, समाजसेवी अनीता मंडल, शिक्षाविद महेर्श्वर सिंह, जेई शफा रहमानी, परमानंद सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें