खेमस का प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आज
जमुई। रसोईया संघ के हड़ताल के समर्थन में बुधवार को भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा की ओर
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 05:44 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 05:44 PM (IST)
जमुई। रसोईया संघ के हड़ताल के समर्थन में बुधवार को भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा की ओर से जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन व पीएम व सीएम का पुतला दहन किया जाएगा। उक्त जानकारी भाकपा माले के जिला सचिव शंभूशरण ¨सह ने देते हुए बताया कि 250 रुपये में महीना भर किसी मजदूर से काम लेना न केवल श्रम कानून का उल्लंघन है बल्कि संविधान की अवहेलना भी है। साथ ही सामाजिक न्याय पर हमला है। धरना-प्रदर्शन के बाद 21 जनवरी को गांव-टोला में मार्च निकालकर स्कूल के प्रधानाध्यापक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें