विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Published: Sat, 05 Sep 2026 09:55 PM (IST)

जमुई में सात वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है।

आरोपी को ले जाती पुलिस। (जागरण)

आरोपी को ले जाती पुलिस। (जागरण)

HighLights

  1. सात वर्षीय बच्ची हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश।

  2. एसआईटी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

  3. बच्ची का मुंह दबाकर की गई थी हत्या।

संवाद सहयोगी, जमुई। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सात वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है।

इस सनसनीखेज मामले में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय अनुसंधान के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों की में मु. सरफराज और मु. तनवीर शामिल हैं। प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित नशे के आदि हैं।

अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई है कि बच्ची को संभवतः गलत मंशा से दोनों अपने साथ ले गया था। इस दौरान बच्ची के मुंह को काफी देर तक दबाए रखा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बताया कि 28 अगस्त की रात बच्ची लापता हो गई थी। 29 अगस्त को पुलिस को करीब सात वर्षीय बच्ची के गायब होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई, लेकिन उसी दिन सुबह बच्ची का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

SIT का हुआ गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाते हुए तकनीकी साक्ष्यों के साथ मानवीय अनुसंधान का सहारा लिया।

जांच के क्रम में मु. सरफराज और मु. तनवीर की संलिप्तता सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची की मौत के बाद स्वजन और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था।

लोग मामले का जल्द पर्दाफाश कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें- 'मैं MLC बोल रहा हूं, काम करो वरना...', फोन कर अफसरों पर जमाता था धाक, चढ़ा बिहार पुलिस के हत्थे