विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयनगर, बलिया व गोरखपुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें; सियालदह, हावड़ा व कोलकाता जाना आसान, लौकहा बाजार को भी मिली रेल

Published: Sat, 31 Oct 2026 06:15 AM (IST)

Sealdah Howra Chhath Special Trains 2026: पूर्व रेलवे ने छठ महापर्व 2026 के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु चार प्रमुख ...और पढ़ें

Sealdah Howra Chhath Special Trains 2026:

Sealdah Howra Chhath Special Trains 2026:

HighLights

  1. छठ महापर्व 2026 के लिए पूर्व रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाईं।

  2. सियालदह, हावड़ा, कोलकाता से बिहार-यूपी के लिए सीधी सेवा।

  3. यात्रियों की सुविधा हेतु अनारक्षित और आरक्षित कोच उपलब्ध।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। Sealdah Howra Chhath Special Trains 2026: आस्था के महापर्व छठ पर अपने घर जाने की चाह रखने वाले लाखों श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए पूर्व रेलवे (Eastern Railway) ने बड़ी सौगात दी है। त्योहारों के इस मौसम में ट्रेनों में उमड़ने वाली अप्रत्याशित भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए रेलवे प्रशासन ने चार प्रमुख रेल मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है

इस संबंध में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने विस्तृत विज्ञप्ति जारी कर समय-सारणी और रूट की जानकारी दी है। रेलवे ने विशेष रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जाने वाले प्रवासियों के लिए तीन अनारक्षित (पूरी तरह सामान्य/जनरल) और एक मिश्रित (एसी, स्लीपर व सामान्य) त्योहार विशेष गाड़ियों के परिचालन का फैसला लिया है।

तीन रूटों पर बिना रिजर्वेशन सीधे यात्रा की सुविधा

छठ पर्व पर घर पहुंचने की जल्दबाजी में टिकट न मिल पाने वाले यात्रियों की मुश्किलों को आसान करते हुए पूर्व रेलवे तीन मार्गों पर पूरी तरह से अनारक्षित (जनरल) स्पेशल ट्रेनें चला रहा है:

  1. सियालदह – जयनगर स्पेशल (03137/03138): यह गाड़ी सियालदह से 12 नवंबर 2026 को दोपहर 03:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:00 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में जयनगर से 13 नवंबर को सुबह 10:00 बजे रवाना होकर अगले दिन देर रात 01:30 बजे सियालदह पहुंचेगी । इस ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में होगा।

  • सियालदह – बलिया स्पेशल (03139/03140): सियालदह से यह ट्रेन 11 नवंबर को सुबह 10:05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन तड़के 04:00 बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में बलिया से 12 नवंबर को सुबह 07:00 बजे रवाना होकर अगले दिन देर रात 01:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। रास्ते में यह पानागढ़, दुर्गापुर, अंडाल, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर रुकेगी।

  • कोलकाता – गोरखपुर स्पेशल (03141/03142): कोलकाता से यह गाड़ी 13 नवंबर को दोपहर 03:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से 14 नवंबर को दोपहर 01:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसका ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में होगा।

  • इन ट्रेनों के पूरी तरह अनारक्षित होने के कारण यात्रियों को एडवांस बुकिंग या रिज़र्वेशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यात्री सीधे सामान्य टिकट (जनरल काउंटर टिकट या यूटीएस ऐप) लेकर सफर कर सकेंगे।

    हावड़ा से लौकहा बाजार के लिए चलेगी विशेष गाड़ी

    इसके साथ ही, सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत देते हुए हावड़ा से लौकहा बाजार के बीच आरक्षित एवं अनारक्षित कोच वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 03031/03032 का संचालन घोषित किया गया है:

    • हावड़ा – लौकहा बाजार स्पेशल (03031): हावड़ा से 10 नवंबर की रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 05:45 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी।

    • लौकहा बाजार – हावड़ा स्पेशल (03032): वापसी में 11 नवंबर की शाम 07:00 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 01:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

    इस गाड़ी में सामान्य, स्लीपर और एसी श्रेणियों के डिब्बों की पर्याप्त सुविधा होगी, जिससे अलग-अलग श्रेणियों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।

    यह स्पेशल ट्रेन भी दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण स्टेशनों—दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह पर रुकेगी, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के औद्योगिक अंचलों में रहने वाले पूर्वी बिहार व यूपी के प्रवासियों को छठ पर्व पर घर जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

    जल्द बुकिंग कराने की सलाह

    रेलवे अधिकारियों ने हावड़ा-लौकहा बाजार स्पेशल जैसी आरक्षित श्रेणियों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुझाव दिया है कि वे अंतिम समय की भीड़ और वेटिंग लिस्ट से बचने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे टिकट खिड़की पर जाकर जल्द से जल्द अपनी सीट आरक्षित करा लें।

    यह भी पढ़ें- भागलपुर से कटिहार के लिए तीन ट्रेनें, ध्‍यान दें शाम वाली ट्रेन से अगर आप यात्रा करते हैं, तो आधी रात को पहुंचेंगे

    देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।