पंकज ¨सह बने अध्यक्ष व ब्रजेश सचिव
जमुई। स्थानीय शिल्पा विवाह भवन में रविवार को सत्र 2018 से 2021 के लिए केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट का आम चुनाव किया गया।
जमुई। स्थानीय शिल्पा विवाह भवन में रविवार को सत्र 2018 से 2021 के लिए केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट का आम चुनाव किया गया। चुनाव में कुल 345 मतदाताओं में 301 मत पड़ा। एक मत अवैध घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए दो लोग चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे थे जिसमें पंकज ¨सह को 193 एवं हिमांशु भूषण को 107 मिला। पंकज ¨सह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिमांशु भूषण को 86 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार एवं सचिव पद पर ब्रजेश कुमार सक्सेना निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। संयुक्त सचिव पद पर शंभू शरण ¨सह और कोषाध्यक्ष पद पर राजीव नयन ¨सह एवं संगठन सचिव प्रवीण कुमार सिन्हा निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को प्रमाण पत्र सौंपा गया। मतदान के दौरान पर्यवेक्षक की भूमिका मिथिलेश ¨सह, शैलेन्द्र कुमार, सुनील कुमार ¨सह ने निभाई।