Move to Jagran APP

समर्पण दिवस पर संगठन के सशक्तीकरण पर बल

जमुई। रविवार को भाजपा प्रखंड कार्यालय औरैया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Feb 2018 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 11 Feb 2018 06:42 PM (IST)
समर्पण दिवस पर संगठन के सशक्तीकरण पर बल
समर्पण दिवस पर संगठन के सशक्तीकरण पर बल

जमुई। रविवार को भाजपा प्रखंड कार्यालय औरैया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर भाजपा मुंगेर प्रमंडल के क्षेत्रीय प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा, चकाई विधानसभा विस्तारक रवि चौधरी, पार्टी मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप कुमार ¨सह आदि ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर बड़ी संख्या में वहां उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने की संकल्पबद्धता दिखाई। मौके पर वहां रखी दान पेटिका में यथाशक्ति धनराशि दान दी। समारोह को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय क्षेत्रीय प्रभारी ने बताया कि समर्पण दिवस के मौके पर भाजपा का देश के 100 करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। इस मौके पर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप कुमार ¨सह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व-कृतित्व व उनके बताए सिद्धांतों से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। समारोह में महिला मोर्चा महामंत्री रूपा ¨सह, प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी, कोषाध्यक्ष कांति देवी, अविनाश ¨सह, सदानंद ¨सह, भरत पासवान, नुनूराम मंडल, दशरथ मंडल, उपेंद्र मंडल, उर्मिला देवी, फुलवंती देवी, ललिता देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.