समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई दीनदयाल की पुण्यतिथि
जमुई। प्रखंड क्षेत्र के जितुआडीह गांव में मंगलवार को भाजपा मंगोबन्दर मंडल द्वारा पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।
जमुई। प्रखंड क्षेत्र के जितुआडीह गांव में मंगलवार को भाजपा मंगोबन्दर मंडल द्वारा पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास प्रसाद ¨सह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नितांत सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। राजनीति के अलावा साहित्य में भी उनकी अभिरुचि थी। उनके द्वारा लिखी गई ¨हदी और अंग्रेजी के लेख कई पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष योगेंद्र पासवान एवं संचालन महामंत्री बालमुकुंद ¨सह ने किया। इस मौके पर नरेंद्र ¨सह, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, डब्लू ¨सह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।