Move to Jagran APP

अटल की कविता को जन-जन तक पहुंचाने पर बल

जमुई। मलयपुर स्थित कामिनी बालिका उ'च विद्यालय में बरहट मंडल भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रखंड कार्यसमिति की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 05:36 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 05:36 PM (IST)
अटल की कविता को जन-जन तक पहुंचाने पर बल

जमुई। मलयपुर स्थित कामिनी बालिका उच्च विद्यालय में बरहट मंडल भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रखंड कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में अटल बिहारी वाजपेयी के देहावसान के एक माह पूरा होने पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष भास्कर ¨सह ने अटल जी की कविता सुनाई और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष सुबोध ¨सह ने कहा कि अटल बिहारी राजनीति के अजातशत्रु थें। मंडल अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए सभी शक्ति केन्द्र के प्रभारी, बूथों के अध्यक्ष को और अधिक परिश्रम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर बूथ स्तरों तक सरकार की उपलब्धियों को और नरेंद्र मोदी एप लोड कराकर अटल जी की कविता को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी। कार्यक्रम में अमित कुमार ¨सह, राजेश भारती, शंभुनाथ ¨सह, हिमांशु कुमार ¨सह, मनोज ठाकुर, कमलजीत ¨सह, विनोद कुमार पप्पू, ब्रजेश ¨सह, प्रियरंजन ¨सह, रामदेव राव, काशी ¨सह, शरीफ पंडित, रणवीर ¨सह, वीरेन्द्र साव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.