Move to Jagran APP

लक्ष्मीपुर और बरहट प्रखंड के 22 पंचायतों में मतदान आज, तैयारी पूरी

जमुई। पांचवें चरण में रविवार को लक्ष्मीपुर और बरहट प्रखंड के 22 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। यहां 276 मतदान केंद्रों पर कुल 147880 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 06:17 PM (IST)
लक्ष्मीपुर और बरहट प्रखंड के 22 पंचायतों में मतदान आज, तैयारी पूरी
लक्ष्मीपुर और बरहट प्रखंड के 22 पंचायतों में मतदान आज, तैयारी पूरी

जमुई। पांचवें चरण में रविवार को लक्ष्मीपुर और बरहट प्रखंड के 22 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। यहां 276 मतदान केंद्रों पर कुल 1,47,880 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है। प्रखंड मुख्यालयों से पीसीसीपी दल तथा मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री तथा ईवीएम और मतपेटी और बैलट पेपर देकर सेक्टर तथा मतदान केंद्रों की ओर रवाना कर दिया गया है। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होना है। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण मतदान कर्मियों व पुलिस के जवानों और अधिकारियों को विशेष एहतियात बरतने को लेकर भी ताकीद किया गया है। साथ ही अति नक्सल प्रभावित इलाके के पांच मतदान केंद्रों को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा दोनों प्रखंड के 22 पंचायतों को पांच सुपर जोन तथा 22 जोन में विभक्त किया गया है। मतदान में गड़बड़ी रोकने के लिए सुपर जोनल दंडाधिकारी तथा जोनल दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उक्त अधिकारियों के अलावा डीएम और एसपी भी चुनाव क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। आम शिकायतों के लिए जिला मुख्यालय स्थित संवाद कक्ष में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं। यहां किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या धांधली की शिकायत की जा सकती है।

loksabha election banner

----------------

सुपर जोन में तैनात दंडाधकारी

* बरहट, बरियारपुर, नूमर, कटौना- आरिफ अहसन, डीडीसी जमुई तथा अभिषेक सिंह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय * गुगुलडीह, डाढ़ा, मलयपुर, लखैय, पांड़ो- कुमार अनुज जिला परिवहन पदाधिकारी तथा अरविद कुमार पुलिस अंचल निरीक्षक सिकंदरा * गौरा, चिनबेरिया, मड़ैया, ककनचौर, काला- शशि शंकर, वरीय उप समाहर्ता तथा अखिलेश कुमार अंचल पुलिस निरीक्षक जमुई। * मटिया, आनंदपुर, नजारी, हरला - अभय कुमार तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा रविशंकर प्रसाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा। * पिडरौन, दिग्घी, खिलार, मोहनपुर- प्रकाश कुमार रजक, अपर अनुमंडल पदाधिकारी जमुई तथा नीरज कुमार पुलिस अंचल निरीक्षक झाझा। --------

स्थापित किया गया नियंत्रण कक्ष

06345 - 222012

06345 - 222132

06345 - 222133

06345 - 222134

06345 - 222135

06345 --222136

जिला पदाधिकारी- 9473191404 पुलिस अधीक्षक- 9431800007

अनुमंडल पदाधिकारी- 9473191406

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- 9430600025

--------

पंचायतवार मतदाता

पंचायत - पुरुष महिला- थर्ड जेंडर- कुल

बरहट- 4074 - 3697 - 1 7772 बरियारपुर- 2315 2151 00 4466 नूमर- 4152 3702 2 7856 कटौना- 4167 3609 2 7778 गुगुलडीह- 2533 2350 00 4983 डाढ़ा- 2977 2652 1 5630 मलयपुर- 5183 4671 1 9855 लखैय- 4048 3480 00 7528 पांड़ो- 4785 4230 00 9015 गौरा- 4347 3778 00 8125 चिनबेरिया-1623 1425 00 3048 मड़ैया- 4079 3435 00 7514 ककनचौर- 3321 2921 00 6242 काला- 2108 1891 00 3999 मटिया- 3711 3390 1 7102 आनंदपुर- 2324 2046 00 4370 नजारी- 4357 4071 00 8428 हरला - 4179 3774 00 7953 पिडरौन- 2215 2068 00 4283 दिग्घी- 3487 3234 00 6721 खिलार- 3403 3035 00 6438 मोहनपुर- 4634 4140 00 8774


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.