विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भागलपुर ने बांका को हराया

By JagranEdited By:
Published: Tue, 15 May 2018 07:29 PM (IST)

जमुई। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा श्रीकृष्ण ¨सह स्टेडियम में आयोजित अंशुल होम्स रणधीर वर्मा अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के ...और पढ़ें

भागलपुर ने बांका को हराया
भागलपुर ने बांका को हराया

जमुई। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा श्रीकृष्ण ¨सह स्टेडियम में आयोजित अंशुल होम्स रणधीर वर्मा अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के ईस्ट जोन के दूसरे मैच में मंगलवार को भागलपुर ने बांका को 101 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर की टीम के ओपनर बल्लेबाज सचिन की तेज शुरुआत से टीम का स्कोर 4 ओवर में 58 रन पहुंच गया जिसमें सचिन के 50 रन शामिल हैं। भागलपुर की टीम ने 40.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 245 रन बनाए। भागलपुर की ओर से बल्लेबाज सचिन भारद्वाज ने 62 रन, सूर्यावंशम ने 48 रन, जस्टीन ने 29 व सचिन ने 26 रन बनाए। बांका की ओर से आर्यन व आशुतोष ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम 39.2 ओवर में 144 रन पर ही ऑल आउट हो गई। बांका की ओर से राघवेन्द्र प्रताप 58 रन बनाकर नाबाद रहे। भागलपुर के गेंदबाज राहुल ने 3 एवं सचिन, कुमुद व अभिषेक ने 2-2 विकेट लिए। निर्णायक की भूमिका पटना के स्टेट पैनल के अम्पायर जसी मोहम्मद व आशुतोष कुमार ने निभाई। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चंद्रभानू ¨सह, पूर्व सचिव राजेश कुमार ¨सह, कोच इमरान अख्तर खान, सदस्य नितेश केशरी आदि उपस्थित थे।