हथियार से लैस अपराधियों ने घर में घुस की लूटपाट व मारपीट
जमुई। थाना क्षेत्र के गम्हीरया गांव में आधा दर्जन लोगों ने हथियार से लैस होकर एक घर पर धावा बोल दिया।
जमुई। थाना क्षेत्र के गम्हीरया गांव में आधा दर्जन लोगों ने हथियार से लैस होकर एक घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने गृहस्वामी की पिटाई की। लोगों ने घर से लाखों रुपये के जेवरात भी लूट लिए। इस संदर्भ में पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय थाना में एक मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि 17 अक्टूबर की रात गांव के प्रदीप यादव अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो रहे थे। इसी दौरान गांव के इन्द्रदेव यादव, मनोज यादव, वीरेन्द्र यादव, रामदेव यादव एवं कलि यादव अपने-अपने हाथ में रायफल, लाठी, तलवार आदि से लैस होकर मकान की छत से नीचे उतरे और घर में सो रही देवकी देवी का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। प्रदीप यादव द्वारा विरोध किया गया तो सभी ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान घर के बक्से का ताला तोड़कर देवकी देवी एवं पुत्री का जेवरात एवं नकद पांच हजार रुके लूट लिया। देवकी देवी के कान से सोने की बाली भी छीन ली। आरोपितों ने घर पर पत्थर फेंकते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपितों ने फाय¨रग भी की। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।