जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, सात घायल
जमुई। गिद्धौर थाना क्षेत्र के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के कुड़ीला गांव स्थित यादव टोला में मंगलवार
जमुई। गिद्धौर थाना क्षेत्र के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के कुड़ीला गांव स्थित यादव टोला में मंगलवार को भू-विवाद में हुए मारपीट में सात लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक पक्ष के भगीरथ यादव, सावित्री देवी, संजय यादव, कंचन देवी, चंदन यादव तथा दूसरे पक्ष के नंदकिशोर यादव, प्रमिला देवी शामिल हैं। बताया जाता है कि दोनो पड़ोसी के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित भगीरथ यादव के परिजन ने बताया कि नंदकिशोर यादव के परिजन द्वारा रास्ते पर शौच करवा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि विवाद को लेकर पंचायत स्तर पर फैसला हुआ मगर इन लोगों ने फैसला नहीं माना। घटना के बाद सभी घायलों को दिग्विजय ¨सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।