दहेज प्रथा के खिलाफ नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया गया जागरूक
जमुई। माधोपुर दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को कला जत्था टीम ने लोकगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के प्रति जागरूक किया।
जमुई। माधोपुर दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को कला जत्था टीम ने लोकगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के प्रति जागरूक किया। टीम लीडर सुनील यादव के नेतृत्व में कलाकारों ने लोकगीत बाल विवाह के मिटावो, भईया आगे समाज के बढ़ावों, बनी कईसे बेटी दुल्हनिया, राम पेश कर लोगों को दहेज रूपी दानव से बचने और बचाने की अपील की। नुक्कड़ नाटक का जीवंत चित्रण कर कलाकारों ने दहेज व बाल विवाह पर करारा चोट किया। टीम लीडर ने बताया कि प्रखंड के सभी लोक शिक्षा केन्द्र तथा सार्वजनिक किसान पर यह कार्यक्रम पेश कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कला जत्था टीम में भोला तूफान, विजय कुमार, निक्की कुमारी, सुमन कुमारी, प्रीति कुमारी, चंदन पासवान, सकेन्द्र कुमार, वाल्मिकी केवट आदि शामिल थे।