पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई
जमुई। शनिवार को शहर के मां बांसती दुर्गा मंदिर के समीप उलाई नदी के किनारे स्थित बुद्धा कराटे मार्शल आर्ट अकादमी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय ¨सह की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई।
जमुई। शनिवार को शहर के मां बांसती दुर्गा मंदिर के समीप उलाई नदी के किनारे स्थित बुद्धा कराटे मार्शल आर्ट अकादमी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय ¨सह की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर स्व. ¨सह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर दादा के नाम से जाने वाले स्व. दिग्विजय ¨सह के कार्यों की चर्चा की गई और उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया गया। अकादमी के डायरेक्टर मुकेश कुमार साव ने कहा कि भविष्य में अकादमी के प्रयास से दादा की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वर्तमान में अकादमी की ओर से कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक साव, बालकृष्ण ¨सह, मुंशी साव, रामदेव पासवान, मनोज यादव, विनोद कुमार, अभिजीत ¨सह, सुभाष वर्मा, सुजीत कुमार, अंकित झा, विकास कुमार, राहुल कुमार, अमित कुमार सत्यार्थी, ब्रह्मादेव साव, आनंद कुमार आदि कई लोग उपस्थित थे।