घर से लापता विक्षिप्त का शव बहियार से बरामद
जमुई। थाना क्षेत्र के मंगोबन्दर गांव स्थित रेटनी बहियार से गुरुवार की देर शाम पुलिस ने 55 वर्षीय वृद
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 01:01 AM (IST)
जमुई। थाना क्षेत्र के मंगोबन्दर गांव स्थित रेटनी बहियार से गुरुवार की देर शाम पुलिस ने 55 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया है। वृद्ध की पहचान गांव के ही सहदेव पंडित के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सहदेव मानसिक रूप से विक्षिप्त था और पिछले चार दिनों से घर से गायब था। परिजनों ने उसे सभी जगह खोजा लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। देर शाम ग्रामीणों ने खेत मे उसके शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम हेतु जमुई भेजा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें