बच्चों ने की लांस नायक के स्वस्थ होने की कामना
जमुई। 19 हजार की ऊंचाई पर -45 डिग्री तापमान में रहकर देश के सीमा की सुरक्षा करने वाले जवान लांस नायक
By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 07:58 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 07:58 PM (IST)
जमुई। 19 हजार की ऊंचाई पर -45 डिग्री तापमान में रहकर देश के सीमा की सुरक्षा करने वाले जवान लांस नायक हमन थप्पा के स्वस्थ होने की कामना को लेकर रामकृष्ण आवासीय उच्च विद्यालय कृष्णपटटी के बच्चों ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस मौके पर उस वीर जवान को स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक रामाकांत सिंह ने कहा सियाचिन्ह ग्लैसियर की प्रचंड ठंड में भी अपने दायित्व के प्रति डटे उन वीर जवानों को ईश्वर लंबी जिंदगी एवं स्वस्थ रखें। इस मौके पर बच्चों ने भी एक-एक मिनट में अपने विचार देते हुए कहा कि हमन थप्पा जैसे भैया को भगवान लंबी उम्र दे। बच्चों ने जय जवान जय भारत के नारे भी लगाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें