विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमुई में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Tue, 24 Sep 2013 10:48 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2013 10:49 PM (IST)

News Article Hero Image

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : मंगलवार देर शाम एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। घटना खैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंगारपुर गांव की है। इस मामले में बच्ची के पिता ने बताया कि वह शाम में दूध देने के लिए बगल के लक्ष्मण सिंह के यहां गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। बच्ची बहियार में अचेतावस्था में मिली। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बच्ची अभी बेहोश है। होश में आने के बाद ही उसका बयान लिया जाएगा, जिसके बाद मामले का खुलासा होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर