जार्ज के निधन से जिले में छायी शोक की लहर
जहानाबाद। समाजवादी नेता व पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडिश के निधन की खबर मिलते ही यहां शोक की लहर छा गई।
जहानाबाद। समाजवादी नेता व पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडिश के निधन की खबर मिलते ही यहां शोक की लहर छा गई। जदयू तथा जार्ज विचार मंच के कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जदयू के जिलाध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज के लोगों को उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी,जिला प्रवक्ता संजय ¨सह, अनुपम कुशवाहा, वैजनाथ शर्मा, अश्विनी शर्मा, ¨रकी देवी, असलम गुडु तथा मुरारी यादव आदि लोग भी मौजूद थे। इधर जार्ज विचार मंच के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से देश व समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। वे पत्रकार के साथ ही मुंबई में मजदूर संगठन का नेतृत्व किया था। मौके पर प्रवीण कुमार, सुरेंद्र पटेल, गोपाल शरण ¨सह, मुकेश गुप्ता, अशोक सम्राट, ब्रजनंदन ¨सह, अमरेंद्र कुमार उर्फ मुखिया जी आदि लोग भी मौजूद थे।