जानलेवा हमले के आरोपी समेत दो गिरफ्तार
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत विभिन्न थाने की पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत विभिन्न थाने की पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हुलासगंज थाने की पुलिस ने केउर गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमले के आरोपी शोभी पासवान को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ¨सह ने बताया कि वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है। उधर काको थाने की पुलिस ने काको मुसहरी से चंदेश्वर मांझी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारंट निर्गत किया गया था। वारंट के आलोक में ही उसकी गिरफ्तारी की गई।