छापेमारी में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत स्थानीय थाने
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 01:19 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 01:19 AM (IST)
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत स्थानीय थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मीर्जापुर के रंजीत यादव तथा काजी दौलतपुर गांव से मो साहब एवं मो अनवर मियां शामिल हैं। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि उनलोगों की गिरफ्तारी के लिए कई दफे छापेमारी की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर उनलोगों की गिरफ्तारी की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें