धार्मिक मूल्यों को बचाना सबों का दायित्व
जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के झूनाठी गांव में रविवार को धार्मिक पुस्तकालय का उद्घाटन संत शिरोमणी चंद्रभूषण मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया।
जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के झूनाठी गांव में रविवार को धार्मिक पुस्तकालय का उद्घाटन संत शिरोमणी चंद्रभूषण मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धार्मिक पुस्तकालय में जहां लोगों को धार्मिक ग्रंथ वाचन करने में काफी सहूलियत होगी वहीं इसके माध्यम से ज्ञान का भी संचार होगा। व्यवस्थापक सुरेंद्र मिश्र को इसके लिए तारिफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल धार्मिक ²ष्टिकोण से तो बेहतर है हीं सामाजिक रूप से भी यह काफी महत्वपूर्ण है। यह पुस्तकालय धर्म से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने का काम करेगा। इस पुस्तकालय में सभी प्रकार के धार्मिक ग्रंथ मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पूर्व मुखिया कामता प्रसाद यादव ने कहा कि धार्मिक पुस्तकालय जहां धर्म के प्रति लोगों की आस्था बढ़ाएगी वहीं नई पीढ़ी के लोगों को शास्त्र की जानकारी भी उपलब्ध कराएगी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि धार्मिक मूल्यों को बचाए रखना हर एक इंसान का कर्तव्य बनता है। यह पुस्तकालय इस दिशा में काफी कारगर साबित होगा। रामप्रवेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गोपाल शर्मा, प्रो सीताराम शर्मा,प्रवीण शर्मा, अजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।