हाथों में मेहंदी से लिखा स्लोगन
जहानाबाद। लोकतंत्र के महापर्व में आधी आबादी अब इस कदर जागरूक हो गई है कि वह समाज के दूस
जहानाबाद। लोकतंत्र के महापर्व में आधी आबादी अब इस कदर जागरूक हो गई है कि वह समाज के दूसरे वर्ग के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने में लगी हुई है। इसके तहत प्रभातफेरी तथा रंगोली जैसे कार्यक्रम तो आयोजित हो रहे हैं जीविका दीदियों की अगुवाई में हाथों में मेहंदी की जगह स्लोगन रचा अभियान को गति देने में जुट गए हैं। जिला प्रशासन तथा स्वीप कोषांग के तत्वावधान में जीविका दीदियों द्वारा सदर प्रखंड, मोदनगंज, मखदुमपुर और हुलासगंज के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से हर हाल में मतदान करने की अपील की। उनलोगों ने भी श्लोगनों तथा नारों के माध्यम से जागरूकता अभियान का संचालन करते हुए कहा कि वोट देने से ही मनपसंद सरकार की गठन की जा सकती है। इस दौरान चुनाव आयोग द्वारा संक्रमण काल में दिए गए निर्देशों की जानकारी भी लोगों के बीच साझा किया गया। 80 वर्ष से अधिक वृद्ध मतदाताओं के लिए बैलेट की व्यवस्था समेत अन्य जानकारी उपलब्ध कराए गए। मौके पर मतदान के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदी समेत अन्य महिलाएं मौजूद थी।