राजद की रैली कल, तैयारी पूरी
राजद के प्रदेश के नेताओं की अगुआई में आठ नवंबर को रैली निकाली जायेगी। सरकार की नीतिया
राजद के प्रदेश के नेताओं की अगुआई में आठ नवंबर को रैली निकाली जायेगी। सरकार की नीतियों के विरूद्ध इस रैली में राजद कार्यकर्ता विरोध जताएंगे। रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। समाहरणालय के समक्ष आयोजित होने वाली रैली में लोगों की काफी भीड़ लगे इसका व्यापक इंतजाम किया जा रहा है। पार्टी के जिला प्रवक्ता डॉ शशिरंजन ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के आहवान पर प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में यह रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी तथा नोटबंदी से देश की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक गरीबों के खाते में 15 लाख रूपए भेजने का आश्वासन दिया था। लेकिन, पैसा देने के बजाय गरीबों को नोटबंदी के नाम पर परेशान किया गया। मोदी सरकार काला धन वापस लाने के नाम पर जनता को छला है। उन्होंने कहा कि राजद जनता के व्यापक हित में काम करने वाली पार्टी है। वह किसी भी हालत में इस प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करने वाली है। इधर छात्र राजद के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न छात्रावासों में भी जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। रैली में बड़े तादाद में छात्र भी शामिल होंगे।