राजद नेता ने बाढ़ पीड़ितों को दी आवश्यक सामग्री
जहानाबाद। बाढ़ प्रभावित रतनी प्रखंड के गांवों में युवा राजद नेता भोली यादव ने राहत सामाग्रियों का वितरण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 11:57 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 06:34 AM (IST)
जहानाबाद। बाढ़ प्रभावित रतनी प्रखंड के गांवों में युवा राजद नेता भोली यादव ने राहत सामाग्रियों का वितरण किया। उन्होंने झूनाठी पंचायत के करनी बिगहा, रसलपुर, भूवन बिगहा तथा झूनाठी महादलित टोले में आवश्यक सामाग्रियों का वितरण किया। इस दौरान युवा नेता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद की जरूरत है। समाज के सभी लोग अपने-अपने स्तर से मदद के लिए आगे आएं।उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस शुभ कार्य में अपने आपको लगाएं। इस दौरान राहत सामाग्री पाकर बाढ़ पीड़ित लोगों ने आभार व्यक्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें