पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकाली रैली
जहानाबाद। पल्स पोलियो अनुराष्ट्रीय टीकाकरण चक्र के सफल संचालन को लेकर शनिवार को सदर अस्
जहानाबाद। पल्स पोलियो अनुराष्ट्रीय टीकाकरण चक्र के सफल संचालन को लेकर शनिवार को सदर अस्पताल से आशा कर्मियों ने रैली निकाली। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि भले ही देश से पल्स पोलियो का खात्मा हो गया है लेकिन अभी भी हमलोगों को टीकाकरण अभियान में कोई ढील नहीं देनी है। दूसरे पड़ोसी देशों में इसके मरीज मिलने से यहां भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस पल्स पोलियो अभियान में घर-घर जाने वाले 112 टीम, 73 ट्रांजिट टीम, 13 मोबाइल टीम, नौ एकल आदमी की टीम के साथ-साथ इस कार्य में 145 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इसके तहत 39 सब डीपो तथा 47 सबडीपो होल्डर कार्य करेंगे। इस चक्र में लगभग दो लाख घरों का भ्रमण कर एक लाख 90 हजार बच्चों को टीकायुक्त करना है। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, प्रभारी अधीक्षक समेत यूनिसेफ के लोग भी मौजूद थे।