आज राज्यसभा सांसद करेंगे पुरातात्विक स्थल का निरीक्षण
जहानाबाद। राज्यसभा सांसद व आर्ट एंड क्राफ्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष रघुनाथ महापात्रा 30 जनवरी को मखदुमपुर प्रखंड के पुरातात्विक स्थल मीराबिगहा जाएंगे और उस स्थल का निरीक्षण कर उसके बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
जहानाबाद। राज्यसभा सांसद व आर्ट एंड क्राफ्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष रघुनाथ महापात्रा 30 जनवरी को मखदुमपुर प्रखंड के पुरातात्विक स्थल मीराबिगहा जाएंगे और उस स्थल का निरीक्षण कर उसके बारे में जानकारी हासिल करेंगे। बिहार कला एवं संस्कृति विकास संस्थान के अध्यक्ष प्रो डॉ चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि सांसद द्वारा चार करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन दर्शनीय मंदिरों की आधारशिला भी रखी जाएगी। उनके द्वारा पुरी, भुवनेश्वर में कई मंदिरों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। उन्होंने कहा कि मीराबिगहा पुरातात्विक स्थल राज्य सरकार द्वारा सुरक्षित क्षेत्र पांच साल पहले हो चुका है। वहां हिन्दु संस्कृति के पाल वंश के जमाने के प्राचीन एतिहासिक धरोहर के रूप में मंदिर की खुदाई में मिली थी। वहां शंकर, पार्वती, विष्णु जी, दुर्गा, काली सहित अन्य मूर्तियां भी मिली थी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी बड़े मंदिर के अभाव में यह जीर्ण शीर्ण पड़ा हुआ है। श्री यादव ने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने की जानकारी मिलने से कला संस्कृति प्रेमियों तथा ग्रामीणों में काफी उत्साह का वातावरण कायम हो गया है।