Move to Jagran APP

पूरवईया हवा ने बढ़ाई उमसभरी गर्मी

जहानाबाद। इस वर्ष मौसम कुछ अलग ही मिजाज दिखा रहा है। जेठ के महीने में तेज पछुआ लू तो नहीं बह रही है लेकिन मंद गति से चल रही पूरवईया हवा के कारण उमसभरी गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 May 2018 11:23 PM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 11:23 PM (IST)
पूरवईया हवा ने बढ़ाई उमसभरी गर्मी

जहानाबाद। इस वर्ष मौसम कुछ अलग ही मिजाज दिखा रहा है। जेठ के महीने में तेज पछुआ लू तो नहीं बह रही है लेकिन मंद गति से चल रही पूरवईया हवा के कारण उमसभरी गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो जा रहा है। हालात यह है कि न तो घर में चैन है और नहीं बाहर में। हल्की बिजली गुल होते ही लोग हलकान होकर इधर उधर गर्मी से निजात के लिए भटकने लगते हैं। घर के बरामदे हो या अन्य कहीं छाए वाले स्थान। बिजली गुल होते ही लोग गर्मी से निजात पाने के लिए वहां अपना डेरा जमा लेते हैं। गुरूवार को दोपहर तकरीबन दो घंटे तक बिजली गुल रही। ऐसे में इस भीषण गर्मी से लोग त्राहिमाम करते रहे। गर्मी का आलम यह है कि घरों के पंखे भी सुकुन नहीं पहुंचा रहा है। जिनके घरों में एसी है वे तो दिन और रात चैन से गुजार लेते हैं। लेकिन पंखे तथा कुलर के रहते हुए भी लोग उमस से बेचैन नजर आ रहे हैं। मौसम के इस रूख पर जानकार भी हैरत में हैं। उन्हें इस बात की हैरानी है कि इस मौसम में तेज पछुआ हवा चलना चाहिए था। लेकिन पूरबैया हवा बह रहा है। जानकारों की मानें तो इसके कारण कई प्रकार की बीमारियां भी उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है। खानपान में हल्की असावधानी बीमारियों का निमंत्रण दे सकता है। कृषि से जुड़े लोग इस महीने में पूरबैया हवा चलने पर काफी ¨चतित हैं। उनलोगों का मानना है कि इस महीने में पछुआ हवा यदि बहती तो बरसात में अच्छी बारिश की उम्मीद ज्यादा होती। जिस वर्ष जेठ के महीने में जितना अधिक लू चलता है उतना ही अधिक बरसात में बारिश भी होती है। मौसम विभाग के लोगों की मानें तो कुछ दिनों तक मौसम का यही रूख बना रहेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.