जल जमाव की समस्या से परेशान हैं लोग
जहानाबाद। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 के लोग इन दिनों जल जमाव की समस्या से परेशान हैं। नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
जहानाबाद। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 के लोग इन दिनों जल जमाव की समस्या से परेशान हैं। नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। एक ओर सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वहीं इस गांव के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों को घर से बाहर जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। महिलाएं घर से स्नान कर पूजा पाठ करने के लिए निकलती है लेकिन सड़क पर बह रहे नाली का गंदा पानी श्रद्धालुओं को पवित्रता बनाए रखने में बाधा डाल रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे बच्चे को उठानी पड़ रही है। वे लोग सुबह स्नान कर अपने स्कूली ड्रेस में पढ़ने के लिए निकलते हैं। घर से बाहर निकलते ही नाली के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जिसके कारण वे लोग बिना विद्यालय गए ही घर वापस लौटने को मजबूर हो जा रहे हैं। समाजसेवी राहुल कुमार इस समस्या से नगर परिषद से लेकर वार्ड सदस्य को भी अवगत करा चुके हैं। लेकिन उनलोगों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। बताते चलें कि हाल ही में नगर के विकास के लिए टेंडर किया गया है। जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस गांव में नाली निर्माण की ओर नहीं जा रहा है। ग्रामीणों ने नगर परिषद के अधिकारियों से अविलंब इस समस्या से निदान दिलाए जाने की मांग की है। उनलोगों ने कहा कि यदि इस समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो हमलोग आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी नप अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि की होगी।