लोग बरत रहे लापरवाही, बढ़ रही संक्रमितों की संख्या
जहानाबाद। वैश्विक महामारी गांवों में तेजी से फैल रहा है। फिर भी लोग इसके प्रति सचेत नहीं हो रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय में पुरुष-महिला बगैर मास्क के बाजारों में भ्रमण करते दिख रहे हैं। अब ऐसे में कोरोना को चेन कैसे टूट सकता है।
जहानाबाद। वैश्विक महामारी गांवों में तेजी से फैल रहा है। फिर भी लोग इसके प्रति सचेत नहीं हो रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय में पुरुष-महिला बगैर मास्क के बाजारों में भ्रमण करते दिख रहे हैं। अब ऐसे में कोरोना को चेन कैसे टूट सकता है। कोरोना की फैलाव को लेकर सरकार द्वारा लॉकडाउन भी लगाया गया है। इसके बावजूद प्रतिबंधित दुकान भी चोरी छिपे खोले जा रहे हैं। अहले सुबह छोटी गाड़िया सरपट दौड़ रही हे। दुकानदार शटर गिरा पास में बैठे रहते है। ग्राहक के आने पर शटर उठा समान दे देते है। प्रशासन पर नजर पड़़ते बाजारों में शटर गिरना प्रारंभ हो जा रहा है। पुलिस को जाते ही फिर शटर खुल जा रहे हैं। यह खेल सुबह से 11 बजे तक चलते रहता है। अधिकांश दुकानदार वगैर मास्क के रहते हैं। ग्राहकों को वगैर मास्क बाजार में घुमते देखा जा रहा है। ऐसा प्रतित हो रहा है कि वे लोग वैश्विक महामारी से अनजान है। कोरोना से लोगों की मौत हो रही है। संक्रमण की संख्या भी बढ़ते जा रहा है। फिर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग खांसी, सर्दी बुखार को आम बीमारी समझ निजी चिकित्सको से इलाज कराते हैं और जब श्वांस लेने में अधिक परेशानी होने लगता है तो इधर-उधर ले जाने को सोचते हैं। तब तक देर हो जाती है। प्रशासन भी अपनी बचाव करते हुए ड्यूटी बजा रहे हैं। जब तक सभी लोग जागरूक नही होंगे और प्रशासन सख्ती नही दिखाएगी तब तक कोरोना की चेन को तोड़ना मुश्किल कार्य है।