Move to Jagran APP

वाद विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

जहानाबाद। नेहरू युवा केंद्र द्वारा हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के बौरी मध्य विद्यालय में हिदी दिवस पखवाड़ा मनाया गया। इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 12:26 AM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 12:26 AM (IST)
वाद विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
वाद विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

जहानाबाद। नेहरू युवा केंद्र द्वारा हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के बौरी मध्य विद्यालय में हिदी दिवस पखवाड़ा मनाया गया। इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आदर्श मध्य विद्यालय बौरी के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हिदी हमारे देश की राष्ट्रीयता की पहचान है। हमें गर्व है कि हिदी भाषा हमारी राष्ट्रभाषा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित प्रतियोगिता के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रतियोगिता हमें कड़ी मेहनत और सफल होने के बेहतरीन प्रयास के लिए प्रेरित करता है। प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सत्यम कुमार प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय तथा सुप्रिया कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

सभी सफल छात्रों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में आलोक कुमार, संत कुमार, कमलेश केवट, अवधेश यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। स्वयं सेवक अनीशा भारती ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता 14 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक विभिन्न युवा एवं महिला क्लबों के सहयोग से विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जाएगी। भाजपा नेताओं ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, जहानाबाद:

प्रधानमंत्री के जन्मतिथि पखवाड़ा के तहत पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत कीड़ा प्रकोष्ठ के बैनर तले कार्यालय में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदेमातरम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत जिले एवं प्रदेश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्र शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से पुष्प एवं अंग वस्त्र, डायरी, कलम देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में शैलेश कुमार,नवल किशोर सिंह, श्री कांत शर्मा,प्रियरंजन कुमार सिकू, मनोरंजन कुमार विक्कू, चंचल कुमार मिश्रा, राधेश्याम शर्मा,शामिल हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि खिलाड़ी हमेशा राष्ट्र हित की बात करते हैं। खेल से सामाजिक सौहार्द एवं एकता की भावना पैदा होती है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खिलाड़ी किसी व्यक्ति के नहीं पूरे देश के होते हैं। खेल को हमेशा खेल की भावना से देखा जाता है। हमें खिलाड़ियों को सम्मानित करने का अवसर मिला। इस मौके पर मनोरंजन कुमार बिक्कु, रवि रंजन, कृष्णा गुप्ता ,राधेश्याम शर्मा,दीपक कुमार, रौशन शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.