एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी का किया स्वागत
जहानाबाद। जदयू के जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी रविवार को यहां पहुंचे।
जहानाबाद। जदयू के जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी रविवार को यहां पहुंचे। उनकी यह आगमन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे थे। जिले की सीमा पर स्वागत में कार्यकर्ता पहले से ही मौजूद थे। वे यहां आते ही पहले काको मोड़ स्थित देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके उपरांत भाजपा कार्यालय में गए। वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सीधे जदयू कार्यालय पहुंचे । इस बीच उत्साहित कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे। जदयू कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव में विकास सबसे बड़ा मुद्?दा है। जिस तरह से केंद्र तथा राज्य की सरकार लगातार जनहित का कार्य कर रही है उससे लोगों का झूकाव एनडीए की ओर है। उन्होंने कहा कि जातिय आधार पर विकास ज्यादा प्रभावित होने वाला है। पूछे गए सवाल पर जदयू प्रत्याशी ने कहा कि वे इस जिले के लिए नए नहीं हैं। 14 साल से पार्टी में सेवा दे रहा हूं। इस दौरान यहां कई बार आना जाना रहा है। यहां की समस्याओं से मैं पूरी तरह वाकिफ हूं। सभी समस्याओं का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा, लोजपा जिलाध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चंद्रवंशी, चंदेश्वर बिद, जिला पार्षद लाला सिंह, सुनिता शर्मा, रंगनाथ शर्मा, गुलाम मुर्तजा अंसारी, दिलीप कुशवाहा, श्यामदेव चंद्रवंशी, गोपाल कुमार, युवा जिलाध्यक्ष अरूण चंद्रवंशी, अनुपम कुशवाहा, मेराज अहमद सुडु, राजकिशोर कुमार चंद्रवंशी,मुरारी यादव, चंचला कुमारी कुशवाहा, अभिजीत आनंद, अश्विनी कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।