संकल्प रैली की तैयारी में जुटे रहे एनडीए के नेता व कार्यकर्ता
जहानाबाद। पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को प्रस्तावित संकल्प रैली की तैयारी में शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता जुटे रहे।
जहानाबाद। पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को प्रस्तावित संकल्प रैली की तैयारी में शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता जुटे रहे। एक ओर जहां शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के साथ ही बैठकों का दौर चलता रहा। वहीं शहर में भाजपा युवा मोर्चा की जिला इकाई द्वारा मोटरसाइकिल जुलूस का आयोजन कर शहर के लोगों को पटना चलने का आमंत्रण दिया गया। पटना से गया की ओर जा रहे पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो रामजतन सिन्हा ने भी रैली की तैयारी की जानकारी हासिल की। मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, नरेश कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, पूर्व प्रखंड प्रमुख जितेश कुमार, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष अरूण चंद्रवंशी, योगेंद्र शर्मा उर्फ योगा बाबू, कौशलेंद्र कुमार, मुरारी यादव, मृत्युंजय कुमार आदि लोगों ने उन्हें तैयारी की जानकारी दी। प्रो सिन्हा ने कहा कि पटना के गांधी मैदान की रैली एतिहासिक होगी। इधर भाजपा युवा मोर्चा के जिला इकाई की ओर से मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर लोगों को आमंत्रण दिया गया। गांधी मैदान से पार्टी के लोकसभा जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा, लोकसभा पालक अजीत शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि रंजन, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार बबलू तथा जिला मंत्री जयप्रकाश केशरी ने हरी झंडी दिखाकर संयुक्त रूप से उनलोगों को रवाना किया। गांधी मैदान से शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ यह जुलूस स्थानीय अस्पताल मोड़ पहुंचा जहां सभा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर रमेश कुमार, महेंद्र कुमार, रौशन कुमार, रविकांत कुमार, जयप्रकाश कुमार, चंदन कुमार आदि लोग मौजूद थे।