सांसद के मकान पर वज्रपात
जहानाबाद। राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र के मोदनगंज प्रखंड के गोविंदपुर स्थि
By Edited By: Published: Thu, 23 Jun 2016 03:06 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2016 03:06 AM (IST)
जहानाबाद। राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र के मोदनगंज प्रखंड के गोविंदपुर स्थित मकान पर वज्रपात हो गया। हालांकि इस वज्रपात के कारण मकान के रेलिंग टूटने के अलावा कोई और क्षति नहीं हुई है। घटना के समय मकान के भीतर कोई व्यक्ति नहीं था। यदि उस समय कोई होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। जानकारी के अनुसार सांसद के मकान की रखवाली के लिए एक व्यक्ति रहता था। कुछ दिन पहले उसकी मौत हो गई थी।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार चार दिन पहले पटना से दो रखवाले आए थे। मंगलवार की रात तकरीबन नौ बजे उक्त दोनों लोग मकान के बाहर गांव के लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी बीच वज्रपात हुई और मकान का रेलिंग टूटकर गिर पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें