शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए मध्य विद्यालय के बच्चे
मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शुक्रवार को म बच्चे गए भ्रमण पर ।
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 05:35 PM (IST)
जहानाबाद। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शुक्रवार को मध्य विद्यालय गंधार के 71 बच्चे शिक्षकों के साथ शैक्षणिक परिभ्रमण पर ककोलत के लिए रवाना हुए। भ्रमण वाहन को प्रखंड साधनसेवी सत्येंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चे ककोलत के संबंध में किताबों में पढ़ते आए हैं। भ्रमण के दौरान उन्हें इसका प्रत्यक्ष अवलोकन करने का मौका मिलेगा जिससे बच्चों की ज्ञान कुशलता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ विद्यालय के नौ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी परिभ्रमण पर गए हैं जो उनलोगों को ककोलत के महत्व के बारे में बताएंगे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक महिमानंद ¨सह, अभय कुमार, अंजना कुमारी अंजु, गायत्री शर्मा, सीमा कुमारी, बेबी कुमारी,¨पटु कुमार आदि लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें