चक्का जाम की सफलता को ले बैठक
प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में आगामी 21 दिसंबर को आयोजित चक्का जाम को सफल बनाने को ले
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 06:25 PM (IST)
प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में आगामी 21 दिसंबर को आयोजित चक्का जाम को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। रामाशीष यादव की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे स्थानीय नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। नेताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के विरूद्ध राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के आह्वान पर आयोजित चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। इस मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव,अक्लियत के पूर्व जिलाध्यक्ष फते खां, वार्ड सदस्य महफूज खां, धर्मेंद्र पासवान, सियाराम यादव, उमेश यादव, उपेंद्र वर्मा, सुनील यादव, सारिक फतह, पुनित यादव, गुली यादव, रंजीत कुमार, ब्रजेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें