महादलितों के प्रति उदासीन हैं मांझी : कांग्रेस
जहानाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर महादि
By Edited By: Published: Thu, 13 Aug 2015 10:04 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2015 10:04 PM (IST)
जहानाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर महादलितों के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छह माह तक सीएम के पद पर काबिज रहने के बाद भी गरीब एवं वंचित परिवार के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। महादलितों के गांवों में विद्युतीकरण का कार्य नहीं होने से वे लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री रहते भर में एक भी मांझी जाति के लोगों को जमीन पर दखल कब्जा नहीं दिलाया गया। उन्होंने महादलित वर्ग के लोगो को उनके बहकावे में नहीं आने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें