जनता दरबार में निपटाए गए भूमि विवाद के मामले
जहानाबाद। भूमि विवाद के निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को काको थाना तथा ओकरी ओपी परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जहानाबाद। भूमि विवाद के निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को काको थाना तथा ओकरी ओपी परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। काको में आयोजित जनता दरबार में अंचलाधिकारी किशुन दयाल राय तथा थानाध्यक्ष संजय शंकर ने दोनो पक्ष के लोगों से बातचीत कर भूमि विवाद के मामले निपटाए। अंचलाधिकारी ने बताया कि इस मौके पर कई फरियादी आए थे लेकिन दोनो पक्ष के लोगों के नहीं आने से कई मामलों का निष्पादन नहीं हो सका। मौके पर एसआई बालेश्वर पासवान व अन्य ग्रामीण मौजूद थे। इधर ओकरी ओपी में अंचलाधिकारी संजीव कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यहां कुल आठ मामले आए। सुनवाई के पश्चात तीन मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं पांच मामलों में दोनो पक्ष के लोगों को नोटिस भेजा गया। मौके पर ओपी प्रभारी विमल कुमार राव, लिपिक अजय प्रसाद गुप्ता समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।