जनता दरबार में निपटाए गए भूमि विवाद के मामले
जहानाबाद। शकुराबाद, काको तथा ओकरी ओपी के प्रांगण में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों का निपटारा किया गया।
जहानाबाद। शकुराबाद, काको तथा ओकरी ओपी के प्रांगण में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों का निपटारा किया गया। शकुराबाद थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार तथा सीओ इंद्रदेव पंडित द्वारा लगाए गए जनता दरबार में कई मामलों का निपटारा किया गया। मौके पर सीआई गजेंद्र शर्मा के अलावा कई लोग मौजूद थे। इसी प्रकार काको थाना परिरस में थानाध्यक्ष संजय शंकर एवं सीओ किशुनदयाल राय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर तीन मामले आए। लेकिन विपक्षी पक्ष के नही आने के कारण मामला का निपटारा नहीं हो सका वहीं ओकरी ओपी के प्रांगण में सीओ संजीव कुमार त्रिवेदी तथा ओपी अध्यक्ष विमल कुमार राव के नेतृत्व में लगाए गए जनता दरबार में पांच मामले आए। मौके पर अंचल के प्रधान लिपिक अजय कुमार गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।