जनता दरबार में निपटाए गए भूमि विवाद के मामले
जहानाबाद। जिलाधिकारी के निर्देश पर भूमि विवाद संबंधित मामले के निष्पादन के लिए शनिवार को ओकरी,घोसी,काको तथा शकुराबाद थाना परिसर में संबंधित अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जहानाबाद। जिलाधिकारी के निर्देश पर भूमि विवाद संबंधित मामले के निष्पादन के लिए शनिवार को ओकरी,घोसी,काको तथा शकुराबाद थाना परिसर में संबंधित अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। ओकरी ओपी में आयोजित जनता दरबार में अंचलाधिकारी संजीव कुमार द्विवेदी तथा ओपी अध्यक्ष धनंजय कुमार ने पिरोधा के राजेश्वर प्रसाद तथा उमेश प्रसाद के बीच लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद के मामले का निपटारा कराया। इसके साथ-साथ अन्य कई मामलों का भी निपटारा किया गया। घोसी में आयोजित जनता दरबार में छह मामले आए। प्रभारी सीओ अरुण कुमार ने सभी मामलों की जानकारी हासिल करते हुए दोनों पक्ष के लोगों को आपसी मिल्लत के साथ मामले का निपटारा कराया गया। मौके पर कौशल किशोर शर्मा, विनोद कुमार आदि लोग मौजूद थे। काको में सीओ किशुनदयाल राय की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद संबंधित एक मामले का निपटारा किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्षसंजय शंकर भी मौजूद थे।इसी तरह शकुराबाद थाना परिसर में अंचलाधिकारी इंद्रदेव पंडित की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में आठ मामलों का निष्पादन किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार राहुल मौजूद थे।