Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lalu Yadav: 'बिहार में कितने लोग बनाना चाहते हैं तेजस्वी यादव को CM', लालू यादव का आया बयान; बढ़ी सियासी हलचल

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 04:50 PM (IST)

    राजद सुप्रीमों लालू यादव आज जहानाबाद के मीरा बीघा गांव में पूर्व कांग्रेस नेता प्रोफेसर चंद्रिका यादव के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव का जमकर स्वागत किया। कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस नेता प्रोफेसर चंद्रिका यादव का निधन हो गया था। इस दौरान मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी की सरकार बनेगी।

    Hero Image
    लालू यादव ने कहा- तेजस्वी यादव की बनेगी सरकार। (जागरण फोटो)

    संवाद सूत्र, मखदुमपुर(जहानाबाद)। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के मीरा बीघा गांव में कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस नेता प्रोफेसर चंद्रिका यादव का निधन हो गया था। रविवार को उनके गांव मीरा बीघा में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने राजद सुप्रीमो लालू यादव पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी की सरकार बनेगी, जब उनसे पूछा गया कि एक सर्वे में नीतीश कुमार को 18% और तेजस्वी यादव को 41 प्रतिशत बिहार की जनता मुख्यमंत्री के रूप में पसंद कर रही है।

    प्रोफेसर चंद्रिका यादव के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे लालू यादव। 

    इस पर उन्होंने कहा कि यह सही है। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि यह ठीक है, उन्हें राजनीति में आना चाहिए। चंद्रिका यादव के जीवनी पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वह काफी संघर्षशील एवं मेहनती व्यक्ति थे।

    उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने का काम किया है। उनके किए गए कार्य को सदा याद रखा जाएगा। उन्होंने गांव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सतीश कुमार, जहानाबाद विधायक सुदय यादव, राजद नेत्री शाहीन तारिक सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

    सांगठनिक चुनाव के लिए राजद के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत

    देव किशुन ठाकुर, ई. अशोक यादव और सारिका पासवान को राजद ने सांगठनिक चुनाव कराने के लिए बिहार का सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है। राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने इनका मनोनयन किया है।

    सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने रविवार को बताया कि मो. कलामुद्दीन को झारखंड के लिए सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। बिहार में डॉ. तनवीर हसन और झारखंड में गिरिधारी गोप राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पहले ही अधिसूचित किए जा चुके हैं।

    छह मार्च को पटना में बिहार के सभी संगठनात्मक जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। उसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी।

    अब गांव-पंचायत में बैठक कर संगठन विस्तार पर बढ़ी जसुपा

    जन सुराज पार्टी (जसुपा) ने रविवार से अपने विस्तार कार्यक्रम की शुरुआत कर दी। इसका उद्देश्य सामाजिक-राजनीतिक परिवर्तन को गति देने के साथ संगठन विस्तार है। पहले दिन पूरे बिहार में अलग-अलग गांवों में 1500 से अधिक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुए।

    इस अभियान के अंतर्गत अगले सौ दिनों में गांव-पंचायत स्तर पर प्रतिदिन 1500 जन सुराज संवाद का लक्ष्य है। प्रत्येक बैठक से कम-से-कम 50 सदस्य बनाए जाएंगे। हर प्रखंड में प्रतिदिन कम से कम तीन संवाद कार्यक्रम होंगे।

    इसके लिए पार्टी के नेताओं-पदाधिकारियों को दायित्व दिया गया है। इन बैठकों में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जातियों समेत अन्य वर्गों को विशेष तौर पर चिह्नित कर बैठकें आयोजित की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- 

    Bihar Politics: 'बिहार में B नहीं A टीम बनकर लड़ेगी कांग्रेस', प्रदेश प्रभारी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

    Bihar Politics: BJP प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने लालू-राबड़ी पर कसा तंज, कहा- लालटेन युग में हर तरफ अंधकार