विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहानाबाद के कलेर में धर्मांतरण को लेकर बवाल, प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप

Published: Sun, 11 Jan 2026 05:48 PM (IST)

अरवल के कलेर प्रखंड के इस्माइलपुर गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में कथित धर्मांतरण को लेकर तनाव है। ग्रामीणों ...और पढ़ें

धर्म परिवर्तन को लेकर मचा बवाल। (जागरण)

धर्म परिवर्तन को लेकर मचा बवाल। (जागरण)

HighLights

  1. इस्माइलपुर गांव में कथित धर्मांतरण को लेकर ग्रामीणों का विरोध।

  2. प्रार्थना सभा की आड़ में गरीब-दलितों को प्रलोभन का आरोप।

  3. आचार्य अजय ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

संवाद सूत्र, कलेर (अरवल)। प्रखंड क्षेत्र के इस्माइलपुर कोयल पंचायत अंतर्गत इस्माइलपुर गांव में रविवार को कथित धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के उपेंद्र के घर रविवार को प्रार्थना सभा की आड़ में गरीब, दलित एवं वंचित समाज के लोगों को लोभ-प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में परिवर्तित कराया जा रहा था।

ग्रामीण जितेंद्र पासवान, विपिन बिहारी शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अंबुज शर्मा और बसंत पासवान ने बताया कि ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग पहले भोले-भाले लोगों को अपने शब्दजाल में फंसाते हैं।

इसके बाद इलाज, आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाओं का लालच देकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, इसी प्रक्रिया के तहत कुछ लोग पहले ही ईसाई धर्म अपना चुके हैं, जिस कारण गांव में प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित की जाने लगी है।

रविवार को भी सभा की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला गरमा गया और ग्रामीणों ने ईसाई मिशनरियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी धर्म के विरोधी नहीं हैं, लेकिन लालच और अंधविश्वास के सहारे कराया जा रहा धर्मांतरण समाज को तोड़ने का काम कर रहा है।

इस मामले पर बालाजी वेंकटेश्वर धाम के आचार्य अजय ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मिशनरियों द्वारा प्रपंच, धोखा और अंधविश्वास के सहारे धर्म परिवर्तन कराना हिंदू समाज के लिए गंभीर खतरे की बात है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।