विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में एक और रोपवे का रास्ता साफ, 100 फीट ऊंची पहाड़ी पर पहुंचना होगा आसान

Published: Fri, 27 Mar 2026 05:15 PM (IST)

जहानाबाद के वाणावर में 24 करोड़ की लागत से बन रहा रोपवे लगभग 90% पूरा हो चुका है और मई ...और पढ़ें

बनकर तैयार हो रहा रोपवे। (AI Generated Image)

बनकर तैयार हो रहा रोपवे। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। बिहार आने वाले पर्यटकों को राजगीर के बाद जहानाबाद में दूसरा राेपवे जल्द मिलेगा। 100 फीट ऊंचे पहाड़ की चोटी तक सुगमता पूर्वक पहुंचने के लिए 24 करोड़ की लागत से रोपवे का निर्माण अंतिम चरण में है। 

लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मई तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि लोअर और अपर स्टेशन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। साथ ही चारों टावर भी बनकर तैयार है।

एक होल्डिंग ढांचा भी बन चुका है, तार बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही ट्रॉली का ट्रायल शुरू किया जाएगा। रोपवे में एक बार में आठ से 10 यात्री आराम से यात्रा कर सकेंगे।

यह रोपवे दो अलग-अलग अलाइनमेंट में विकसित किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा और संचालन में बेहतर सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

यह परियोजना जिले में पर्यटन को बढ़ावा देगी। यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से वाणावर में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

वाणावर को पर्यटक सर्किट से जोड़ने का उद्देश्य भी यही था कि बोधगया व राजगीर आने वाले पर्यटक वाणावर भी आएं। आस्था और इतिहास के संगम बहुमूल्य धरोहर का अध्ययन कर सकें।

Ropeway 1

AI Generated Image

यहां मानव निर्मित मौर्यकालीन गुफाएं प्राचीन इतिहास को दर्शाता है। वहीं, बाबा सिद्धनाथ का मंदिर लोगों के आस्था का प्रतीक है। सावन महीने में यहां लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। रोपवे शुरू होने से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी।

रोपवे शुरू होने पर कुछ ही मिनटों में पूरी की जा सकेगी यात्रा

हथियाबोर क्षेत्र से सिद्धेश्वर नाथ मंदिर तक निमार्णाधीन रोपवे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगा।

अभी मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी होती है। रोपवे शुरू होने पर यह यात्रा कुछ ही मिनटों में पूरी की जा सकेगी।

Jehanabad Vanavar Ropeway

रोपवे की आधारशिला वर्ष 2015 में ही रखी गई थी। लेकिन वन विभाग की अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्य में विलंब हुआ।

2022 के अक्टूबर से काम प्रगति में आया, लेकिन बीच में भी स्थानीय स्तर पर समस्याएं आती रहीं, जिस कारण निर्माण कार्य की गति प्रभावित होती रही। अब रोपवे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

रोपवे से आनंद उठाएंगे यात्री

रोपवे से यात्रा के दौरान पर्यटक पहाड़ की ऊंचाइयों से वाणावर की हरियाली, प्राकृतिक सुंदरता और फल्गु नदी के मनमोहक दृश्य का आनंद भी ले सकेंगे। यह क्षेत्र आकर्षक टूरिस्ट स्टेशन के रूप में विकसित होगा।

स्थानीय लोगों के लिए भी यह परियोजना आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होगी। पर्यटन बढ़ने से रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे, छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें- BiharOne : बिहार में डिजिटल शासन का नया युग, नागरिक सेवाओं तक आसान और तेज पहुंच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।